मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

प्लास्टिक बोरे में बंद कई टुकड़ों में मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बालोद

/ रायपुर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला से एक महिला की

हत्या का मामला सामने आया है, जहां कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह

में शनिवार को गांव के पास नहर नाली के किनारे प्लास्टिक बोरे में भरी एक

अज्ञात महिला की लाश मिली। जिसके शरीर के कई अलग-अलग टुकड़ों में अधजली

हालत में थे। पुलिस मामले को सुलझाने फॉरेंसिक जांच की टीम को बुलाया। टीम

इस मामले को सुलझाने हर पहलू से जांच कर रही है।

पुलिस से प्राप्त

जानकारी के मुताबिक ग्राम अमलीडीह में मनरेगा का काम चल रहा है। शनिवार

सुबह से काम में ग्रामीण निकले थे। दोपहर जब काम बंद कर सभी अपने अपने घर आ

रहे थे तो एक कुत्ता प्लास्टिक की बोरी को खींचता हुआ दिखा। बोरी में

इंसानी हाथ व पैर दिखाई दिया। मजदूरों ने यह देखकर घटना की जानकारी

ग्रामीणों व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना बालोद की टीम ने

पंचनामे की कार्रवाई कर जांच में जुट गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए

फोरेंसिक टीम व साइबर टीम भी वहां पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस ने

बताया कि बोरे में महिला का सिर, हाथ और पैर का हिस्सा मिला है। जिसमें पेट

का हिस्सा गायब था। माना जा रहा है कि किसी दूसरे जगह पर महिला की हत्या

कर उसके शरीर के कई हिस्से करके उसे बोरी में भर दिया गया और इस स्थान पर

लाकर फेंक दिया।

वहीं बालोद एएसपी अशोक कुमार जोशी ने कहा कि

ग्राम अमलीडीह में सिर, हाथ पैर कटी हुई महिला का शव मिला है। इस मामले की

जांच की जा रही है। महिला की की अब तक पहचान नहीं हुई है। फिलहाल मामले की

जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें