मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार सशस्त्र पुलिस के जवानों को लेकर जा रही बस पलटी, 29 जवान घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार सशस्त्र पुलिस के जवानों को लेकर जा रही बस पलटी, 29 जवान घायल

बलिया। जनपद में बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस के 18वीं बटालियन की ई-कंपनी के जवानों को लेकर जा रही एक बस मंगलवार रात्रि बैरिया थाना के चांद दियर के पास हादसे का शिकार हो गई। बस पलटने से उसमें सवार 29 जवान घायल हो गए। सभी को स्थानीय पुलिस की मदद से पहले सोनबरसा सीएचसी और फिर दस जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। एसपी विक्रांत वीर ने भी घायल जवानों का हालचाल लिया है।पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि बिहार पुलिस के सशस्त्र बलों के जवान शांति व्यवस्था ड्यूटी दीपावली व छठ के लिए डेहरी आन सोन रोहतास से प्राइवेट बस से सिवान के लिए जा रहे थे। जवान दो बसों और एक ट्रक में सवार थे। मंगलवार की रात करीब साढ़े बारह बजे बैरिया क्षेत्रान्तर्गत चांद दियर पेट्रोल पंप के पास एक बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 29 जवान घायल हो गए। दस जवानों को उपचार के लिए सदर अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया। बाकी 19 जवानों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा बैरिया में चल रहा है। सभी जवानों की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल में उपचाराधीन जवानों तथा संबंधित डॉक्टर से जिला अस्पताल में मौके पर जाकर भी बात की है। घायल जवानों के मदद के लिए जिला पुलिस को भी लगा दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें