बैद्यनाथ राम ने दी चेतावनी, कहा- दो दिनों में पार्टी ले फैसला

बैद्यनाथ राम ने दी चेतावनी, कहा- दो दिनों में पार्टी ले फैसला
रांची: मंत्रिमंडल में जगह नही दिए जाने से झामुमो के लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम नाराज चल रहे हैं। उन्होंने कहा है कि मैंने मुख्यमंत्री से इस संबंध में बात की है और उनके समक्ष अपनी बाते रखी हैं इसपर पार्टी की तरफ से दो दिन का समय लिया गया है। और इसका निपटारा करने की बात कही गई है । अगर दो दिन के अंदर इसका निपटारा नहीं होता है तो मैं कोई बड़ा कदम उठाने को तैयार हूं। विदित हो कि चंपाई मंत्रिमंडल विस्तार में प्रदेश के 12वें मंत्री के तौर पर विधायक बैद्यनाथ राम मंत्री पद की शपथ लेने वाले थे लेकिन शपथ ग्रहण समारोह के ठीक अंतिम क्षण में 12वें मंत्री पद को खाली रखने का फैसला किया गया। जिसके बाद लातेहार से विधायक बैद्यनाथ राम ने मंत्री पद की शपथ नहीं ली।





