मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र के बहराइच में राइल मिल का ड्रायर फटा, पांच मजदूरों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उप्र के बहराइच में राइल मिल का ड्रायर फटा, पांच मजदूरों की मौत

बहराइच। उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में आज सुबह एक राइस मिल का ड्रायर फटने से हुए हादसे में पांच मजदूरों की जान चली गई। यह मजदूर बिहार और उत्तर प्रदेश के बताए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य और घायलों को बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि, जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय मिल में 8-10 मजदूर काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी मजदूर लवकुश ने बताया कि दरगाह थाना इलाके के मोहल्ला गुलाम अलीपुरा स्थित राजगढ़िया राइस मिल में वह कम करता है। आज धान सुखाया जा रहा था, इसी दौरान ड्रायर फट गया। आग लग गई तो हम सब उसे बुझाने लगे। तभी धुआं भरने से एक-एक करके पांच मजदूर बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। उनमें बिहार के बिट्टू शाह (30), उत्तर प्रदेश के कन्नौज निवासी गफ्फार अली, बबलू, रजनेश कुमार और श्रावस्ती निवासी जहूर शामिल हैं। तीन अन्य लोगों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है ।जिला अस्पताल के सीएमएस एमएम त्रिपाठी ने बताया कि दम घुटने से बेहोश हुए 8 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। इनमें से पांच लोग मृत थे और तीन लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे में कन्नौज के तीन और बिहार और श्रावस्ती के एक-एक मजदूर की मौत हो गई। डीएम ने बताया कि काम कर रहे पांच मजदूरों की दम घुटने से मौत हुई हैं। वहीं, सुखदेव, देवी प्रसाद और सुरेंद्र शुक्ला का इलाज मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में जारी है। प्रशासन ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें