मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर में बदला मौसम, सुबह गरज-चमक के साथ जमकर बरसे बदरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर । समुद्र से आ रही नमी के चलते इस समय राजधानी समेत

पूरे छत्तीसगढ़ का मौसम पीछले तीन दिनों से बदला हुआ है जिससे राज्य के कई

हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई है। बारिश के बाद तापमान एकदम से 12 डिग्री

लुढ़क गया और 29 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं आज सुबह (मंगलवार) रायपुर में

एक बार फिर मौसम का रुख बदल गया। सुबह आसमान में काले बादल छा गए और बिजली

की चमक के साथ जमकर बारिश हुई।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले

दो-तीन दिनों तक प्रदेश में बादल छाये रहेंगे। साथ ही अंधड़ और कुछ इलाकों

में वज्रपात की संभावना है। अगले चौबीस घंटे में सामान्य से काफी नीचे

लुढ़क चुके तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। हालांकि मौसम में

उतार-चढ़ाव और तेज गर्मी से राहत की संभावना अभी बनी हुई है।

सुबह बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग में हुई जमकर बारिश

वहीं

राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर और दुर्ग जिला में भी आज सुबह बारिश गरज-चमक

के साथ बारिश हुई। रायपुर का मौसम पूरी तरह ठंडा हो गया और गर्मी से राहत

देने वाले एसी और कूलर बंद करने पड़े। राज्य में बंगाल की खाड़ी से नमी का

प्रवेश हो रहा है। इसके साथ द्रोणिका भी अपना असर दिखा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें