मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायपुर : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को महानदी भवन मंत्रालय में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने विभागीय मंत्री का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया और विभागीय संरचना की विस्तृत जानकारी दी।

बैठक के दौरान मंत्री जायसवाल ने विभागीय अधिकारियों से पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के अंतर्गत आने वाले आयोग एवं बोर्ड की जानकारी ली। साथ ही विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान सरगुजा, दुर्ग और बस्तर संभागों में एक-एक 500 सीटर छात्रावास निर्माण के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के लिए छात्रावास निर्माण की योजना पर भी चर्चा की गई। मंत्री ने वर्तमान में संचालित छात्रावासों की जानकारी अधिकारियों से ली और आवश्यकता पड़ने पर छात्रावासों की मरम्मत कराने को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में संचालित योजनाएं राज्य में बदलाव का प्रतीक बन रही हैं। इसी क्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग से संबंधित योजनाएं भी राज्य के पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक छात्रों और युवाओं के लिए बेहद लाभकारी हैं। जायसवाल ने अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया। बैठक में विभागीय अपर संचालक, उप संचालक और उपायुक्त स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें