मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

नवरात्रि विशेष: महरा समाज के कुंवारे युवक द्रौपदी मंदिर में चुनते हैं जीवनसाथी, देश भर से जुटते हैं श्रद्धालु

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नवरात्रि विशेष: महरा समाज के कुंवारे युवक द्रौपदी मंदिर में चुनते हैं जीवनसाथी, देश भर से जुटते हैं श्रद्धालु

अनूपपुर। देश भर में इन दिनों चैत्र नवरात्रि के महापर्व की धूम है। इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। वहीं मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक ऐसा मंदिर हैं जहां आदिवासी समाज के साथ अन्य समुदाय के लोग भी एकत्रित होते हैं।अष्टमी से लगने वाले तीन दिवसीय मेले में दूर-दूर से महरा समाज के लोग आते हैं और तीन दिन यहां रहकर पूजा पाठ करने के साथ लड़का-लड़की एक दूसरे को पसंद कर परिवारों की रजामंदी से उनकी शादी कर दी जाती है यह परंपरा हमारे यहां वर्षों से चली आ रही है।अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत ऊरा के द्रौपदी देवी मंदिर में विशेष है, जहां चैत्र नवरात्रि में यहां ज्वार बोने के साथ ही तीन दिवसीय मेले का आयोजन बड़ी धूमधाम से होता है, जिसमें आदिवासी समाज के साथ ही अन्य समुदाय के लोग भी एकत्रित होते हैं। अष्टमी से लगने वाले तीन दिवसीय मेले में दूर-दूर से महरा समाज के लोग आते हैं और तीन दिन यहां रहकर पूजा पाठ करते हैं। मेले के दौरान लड़का-लड़की एक दूसरे को पसंद कर लेते हैं. कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद दोनों परिवारों की रजामंदी से उनकी शादी कर दी जाती है. यह परंपरा हमारे यहां वर्षों से चली आ रही है।द्रौपदी मंदिर के पंडा रमेशजी ने रविवार को बताया कि ग्राम पंचायत ऊरा के द्रौपदी मंदिर प्रांगण में अष्टमी से तीन दिन तक चलने वाले मेले में मध्य प्रदेश के सीधी, ब्यैहारी, जयसिंह नगर, मंडला, डिंडोरी, शहडोल के अलावा छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, महेंद्रगढ़ तथा सहित आसपास के महरा समाज के लोग यहां परिवार के साथ दर्शन करने पहुंचते हैं। द्रौपदी देवी दाई के मंदिर में जो भी भक्त सच्चे मन से मनोकामना मांगते हैं, देवी उनकी मनोकामना पूरी करती हैं. इस तीन दिवसीय मेले में भव्य भंडारे के साथ चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या से दूर-दूर के लोग आते हैं तथा सुरक्षा के लिए प्रशासनिक बाल भी मौजूद रहता हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें