मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

भारत ने बब्बर खालसा से संबद्ध गैंगस्टर लखबीर लांडा को आतंकवादी घोषित किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भारत ने बब्बर खालसा से संबद्ध गैंगस्टर लखबीर लांडा को आतंकवादी घोषित किया

नई

दिल्ली, 30 दिसंबर भारत ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल से संबद्ध

गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा को आतंकवादी घोषित किया है। वह फिलहाल कनाडा के

एडमोंटन (अल्बर्टा) में रहता है। भारत सरकार ने गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम

के तहत यह फैसला लिया है। लांडा पंजाब के तरनतारन जिले का रहने वाला है।

केंद्रीय गृहमंत्रालय ने इस आशय की अधिसूचना शुक्रवार को जारी की।

अधिसूचना

के अनुसार, लांडा पाकिस्तान से भारत में तस्करी किए जाने वाले हथियारों और

आईईडी डिवाइस की निगरानी करता है। लांडा ही नौ मई, 2022 को पंजाब पुलिस के

खुफिया मुख्यालय पर हुए रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड हमले का भी मास्टर माइंड

है। उसके खिलाफ पंजाब पुलिस और एनआईए ने केस दर्ज किया है। वह फिलहाल फरार

है और कनाडा में छुपकर बैठा है। लांडा कनाडा के खालिस्तान समर्थक तत्वों के

साथ भी जुड़ा हुआ है।

पंजाब पुलिस के अनुसार, लांडा पंजाब के

साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों में आंतकी मॉड्यूल को खड़ा करता है। साथ ही

जबरन वसूली, हत्या, ब्लास्ट, नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी में

शामिल है। लांडा के खिलाफ 2021 में लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था।

एनआईए ने उस पर इनाम भी घोषित किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें