मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

बाबर आजम विव रिचर्डस नहीं हैं, स्टीव स्मिथ का सिंगल न लेने का फैसला सही: दानिश कनेरिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बाबर आजम विव रिचर्डस नहीं हैं, स्टीव स्मिथ का सिंगल न लेने का फैसला सही: दानिश कनेरिया

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने कहा कि बिग बैश लीग के दौरान स्टीव स्मिथ का बाबर आजम को सिंगल के लिए मना करना सही फैसला था और टीम हित में लिया गया फैसला था। इस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड या क्रिकेट विशेषज्ञों को विवाद नहीं करना चाहिए।

आईएएनएस से बात करते हुए दानिश कनेरिया ने कहा, "मैच में परिस्थिति के मुताबिक फैसले लिए जाते हैं। उस मैच में बाबर आजम से रन नहीं बन रहे थे। इसलिए स्टीव स्मिथ ने सिंगल लेने से मना कर दिया। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। यह टीम हित में लिया गया फैसला था, और वैसे भी बाबर आजम कोई विव रिचर्ड्स नहीं हैं कि उन्हें सिंगल के लिए मना नहीं किया जा सकता।

इस पर विवाद से बचना चाहिए।" स्टीव स्मिथ ने बाबर आजम को सिंगल मना करने के अगले ही ओवर में 32 रन बनाए थे और 41 गेंदों पर शतक लगाते हुए अपनी टीम को जीत दिलायी थी। एक मैच के दौरान मोहम्मद रिजवान को भी रिटायर्ड आउट कराया गया था। इस पर दानिश कनेरिया ने कहा, "पूर्व में भी ऐसा होता रहा है। आईपीएल में तिलक वर्मा के साथ ऐसा हो चुका है और इसे लेकर विवाद की स्थिति नहीं होनी चाहिए। टीम मैच की परिस्थिति के मुताबिक निर्णय लेती है।

इसे लेकर पाकिस्तान के क्रिकेट विशेषज्ञों को बातें नहीं बनानी चाहिए।" बिग बैश लीग (2025-26) में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, और शादाब खान जैसे पाकिस्तान के बड़े क्रिकेटर खेलने गए थे, लेकिन किसी ने भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं किया। शाहीन इंजरी की वजह से कुछ मैचों के बाद ही लीग से बाहर हो गए, तो शादाब श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए लौट आए।

बाबर, रिजवान, और हारिस को भरपूर मौका मिला जिसका फायदा ये खिलाड़ी नहीं उठा सके। बाबर और रिजवान धीमी बल्लेबाजी की वजह से आलोचना का शिकार रहे। वहीं हारिस रऊफ महंगे साबित हुए। बाबर 11 मैचों की 11 पारियों में 22.44 की साधारण औसत और 103.6 की स्ट्राइक रेट से 202 रन बना सके। बाबर के बल्ले से 2 अर्धशतक निकले।

वहीं रिजवान 10 मैचों की 10 पारियों में 18.70 की औसत और 102.74 की स्ट्राइक रेट से 187 रन बना सके। रिजवान के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया। बाबर अपनी टीम सिडनी सिक्सर्स के लिए चैलेंजर मैच में नहीं खेल पाएंगे। इस मैच से पहले ही वे पाकिस्तान लौट आए हैं। माना जा रहा है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किया जाना था, इसलिए सम्मान सहित वह पहले ही टीम से अलग हो गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें