मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

गुरमीत राम रहीम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, बेअदबी के तीन मामलों में चलती रहेगी जांच

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरमीत राम रहीम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, बेअदबी के तीन मामलों में चलती रहेगी जांच

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने बरगाड़ी में श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के तीन मामलों में राम रहीम के खिलाफ चल रही जांच जारी रखने का आदेश दिया है। मार्च में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने इन मामलों में चल रही जांच पर रोक लगाई थी।पंजाब सरकार ने हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। मामला 2015 का है। पंजाब पुलिस ने अपनी जांच में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के मामले में सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा को घटनाओं का जिम्मेदार बताया था। 2015 में फरीदकोट में गुरु ग्रंथ साहिब की एक प्रतिलिपि चोरी होने, बेअदबी संबंधी पोस्टर और पवित्र ग्रंथ के फटे मिलने की घटनाएं सामने आयी थीं। इस घटना के बाद फरीदकोट में विरोध प्रदर्शन हुआ था। प्रदर्शनकारियों पर हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई थी और कुछ लोग घायल हुए थे। बाबा राम रहीम को तीन घटनाओं का आरोपित बनाया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें