मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

बाबा के जयकारों से गूंज उठा कैंची धाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नैनीताल, । कैंची धाम का 60 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा

रहा है। सुबह से ही नीब करौरी बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा ।

कैंची धाम भक्तों के जयकारों से गूंज उठा है।शनिवार भक्त प्रातः काल से ही

बाबा नीब करोरी के दर्शन को लेकर पहुंच रहे हैं।

पुलिस और प्रशासन

की ओर से सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किये हैं। मंदिर परिसर व आसपास के

क्षेत्र में हर गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है। मंदिर परिसर में रील

बनाने व फोटोग्राफी प्रतिबंधित की गई है।धाम में सुबह की आरती के बाद बाबा

को भोग लगाकर मालपुए के प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। धाम के आसपास

वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बन्द है। पावन कैंची धाम की स्थापना 1964

में की गई थी। कहा जाता है कि बाबा नीब करौरी महाराज 1961 में पहली बार

कैंची धाम आए थे। धाम नैनीताल से लगभग 65 किलोमीटर की दूर है।

मान्यता

है कि कैंचीधाम से कोई भी खाली हाथ नहीं लौटता है। यहां पर मांगी गई हर

मुराद बाबा नीब करौरी महाराज पूरी करते हैं। बाबा नीब करौरी महाराज का पावन

कैंची धाम चमत्कारों से भरा है। बाबा नीम करौली कैंचीधाम महोत्सव के अवसर

पर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत नैनीताल नगर क्षेत्र के भीमताल,

भवाली, ज्योलिकोट मार्ग व भुमियाधार मार्ग के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी

विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें