मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

बाबा महाकाल का सूर्य, चंद्रमा और भांग से विशेष शृंगार; सिंगर बी प्राक ने किए दर्शन, शाम को देंगे प्रस्तुति

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बाबा महाकाल का सूर्य, चंद्रमा और भांग से विशेष शृंगार; सिंगर बी प्राक ने किए दर्शन, शाम को देंगे प्रस्तुति

उज्जैन। सावन के महीने में भक्त शिवालयों में जलाभिषेक कर रहे हैं। श्रावण कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि (कामिका एकादशी), रविवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई। इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

रविवार तड़के भगवान वीरभद्र की आज्ञा लेने के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ बाबा महाकाल के कपाट खोले गए। दिव्य शृंगार और भस्म आरती के बाद जैसे ही श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन हुए, पूरा मंदिर परिसर 'जय श्री महाकाल' के उद्घोष से गूंज उठा। मंदिर परिसर घंटियों, शंखध्वनि और मंत्रोच्चार से गुंजायमान हो उठा।

महाकाल मंदिर के पट खुलने के साथ ही मंत्रोच्चार के बीच भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शहद, और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। बाबा महाकाल का सूर्य, चंद्रमा और भांग से विशेष शृंगार किया गया।

बाबा महाकाल के दरबार में सिंगर बी प्राक ने हाजिरी लगाई। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "आज मैं महाकाल का आशीर्वाद लेने आया हूं, और यह मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि महाकाल की कृपा से पहली बार उज्जैन में परफॉर्म करने आया हूं। प्रशासन ने यहां बहुत अच्छे इंतजाम किए हैं। यह सिर्फ हमारे लिए नहीं है; यहां आने वाले सभी भक्तों की बहुत अच्छी तरह से सेवा और देखभाल की जा रही है, और वे आसानी से महाकाल के दर्शन कर पा रहे हैं।"

बी प्राक ने कहा कि महाकाल के आदेश से उज्जैन में परफॉर्म करूंगा। उन्होंने कहा कि 'महाकाल-2' भजन बहुत जल्द रिलीज होने वाला है। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव का बहुत-बहुत धन्यवाद।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें