मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

बाबा केदार की पंचमुखी डोली गौरीकुंड से अपने धाम हिमालय के लिए रवाना, कल खुलेंगे कपाट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रुद्रप्रयाग/गौरीकुंड, । भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली गुरुवार प्रात: 8ः30 बजे

गौरामाई मंदिर गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर गई।

श्रद्दालुओं और गौरीगांव के स्कूली बच्चों ने बाबा केदार का जयघोष कर

पंचमुखी डोली पर पुष्प वर्षा की । केदारनाथ पैदल मार्ग पर जिला प्रशासन,

पुलिस, गढवाल मंडल विकास निगम तथा स्थानीय दुकानदारों ने देव डोली का

स्वागत किया। केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे।

भगवान

केदारनाथ की चलविग्रह उत्सव पंचमुखी मूर्ति की देवडोली को कई दशकों से

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के स्वयं सेवक एवं हक- हकूकधारी पांवों में

बिना कुछ पहने पैदल चलकर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से

केदारनाथ धाम तक पहुंचाते हैं।

छह मई को देवडोली ओंकारेश्वर मंदिर

उखीमठ से विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रवास के लिए पहुंची और सात मई को

दूसरे पड़ाव फाटा पहुंची। आठ मई देर शाम डोली गौरामाता मंदिर गौरीकुंड

पहुंची। गौरी माई मंदिर गौरीकुंड से आज बाबा की डोली अपने धाम हिमालय के

लिए रवाना हुई। इसके सायंकाल केदारनाथ धाम पहुंचने की संभावना है। यहां

डोली भंडार गृह में रात्रि प्रवास करेगी और दस मई को अक्षय तृतीया की पावन

बेला में बाबा केदार के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे।

बीकेटीसी

मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि देश-विदेश के सैकड़ों श्रद्धालु

भी डोली के साथ केदारनाथ जा रहे हैं। आज गौरीकुंड में केदारनाथ धाम के

पुजारी शिवशंकर लिंग, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी

डीएस भुजवाण एवं यदुवीर पुष्पवान, डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल, प्रबंधक

कैलाश बगवाड़ी, संजय तिवारी,भरत कुर्मांचली,कुलदीप धर्म्वाण, आलोक

बजवाल,संजय कुकरेती सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें