मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 48 लाख से अधिक की राशि दान में प्राप्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कटिहार। सावन के पावन महीने में बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में इस बार जलाभिषेक करने आये श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड में स्थित इस मंदिर में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, नेपाल और भूटान सहित कई देशों से कांवरियों की टोली आती है।

गोरखनाथ धाम कमिटी के अनुसार, इस वर्ष सावन में जलाभिषेक करने आये श्रद्धालुओं से चांदी और सोने के आभूषणों के अलावा दानपात्र और चंदे के रूप में कुल 46 लाख 80 हजार 684 रुपये नगद प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा मंदिर में दान स्वरूप चांदी के आभूषणों में सात त्रिशूल, चार चेन, चांदी के 12 छोटे टुकड़े और सोने के दो छोटे टुकड़े प्राप्त हुए हैं। मंदिर में 6850 नेपाली और 3000 भूटानी रुपये भी दान स्वरूप प्राप्त हुए हैं।

बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर की प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैली हुई है, और सावन के महीने में यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। मंदिर कमेटी ने बताया कि इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब देखने को मिला।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें