मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव के बाद आरा आएंगे बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लोकसभा चुनाव के बाद आरा आएंगे बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री

लोकसभा चुनाव के बाद आरा आएंगे बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री

आरा ।लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद बिहार में एक बार फिर अध्यात्म की धारा बहेगी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भोजपुर के उदवंतनगर आएंगे। 10 जून को उदवंतनगर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार लगेगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन समिति इस कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुट गई है।पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन को लेकर तिथि तय हो चुकी है और उन्होंने कार्यक्रम के लिए हामी भी भर दी है। कार्यक्रम की शुरुआत 9 जून से हो जाएगी। पहले दिन कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 10 से 12 जून कर हनुमत कथा का आयोजन होगा। इस बीच दो दिन बागेश्वर बाबा का दिव्य दरबार भी सजेगा। पिछले साल से ही उदवंतनगर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम होना था लेकिन तिथि निर्धारित नहीं हो पा रही थी लेकिन अब 10 जून की तारीख तय कर ली गई है।बता दें कि पहली बार पटना के तरेत में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम हुआ था, जिसमें लाखों लोगों ने भाग लिया था। उनके आगमन को लेकर बिहार की सियासत खूब गरमाई थी। पिछले साल अक्टूबर महीने में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तीन दिवसीय प्रवास पर मोक्ष नगरी गया पहुंचे थे। गया में पितृपक्ष मेला के कारण उन्हें हनुमत कथा करने की अनुमति नहीं मिली थी। जिसके बाद वे जिस रिसॉट में ठहरे थे वहीं दिव्य दरबार लगा दिया था। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आने की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में उनके भक्त गयाजी पहुंचे थे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमत कथा तो नहीं की लेकिन अपने भक्तों के पितरों का पिंडदान जरूर करवाया था। उनके मार्गदर्शन में सैकड़ों लोगों ने पितरों के मोक्ष के लिए पिंडदान किया था। इस दौरान देर रात तक रिसॉर्ट के हॉल में बनाए गए कार्यक्रम स्थल पर धीरेंद्र शास्त्री ने प्रवचन किया, जिसे खास श्रद्धालुओं ने सुना था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें