मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:47 · नई दिल्ली संस्करण

आयुष्मान महाअभियान आज से, सुकमा में 10 हजार से अधिक कार्ड बनाने की तैयारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आयुष्मान महाअभियान आज से, सुकमा में 10 हजार से अधिक कार्ड बनाने की तैयारी

सुकमा / रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार पर आज गुरुवार को आयुष्मान महा अभियान चलाया जाएगा। बस्तर तिरंगा यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीमें गांव-गांव एवं घर-घर पहुंचकर पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाएंगी।

कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में बुधवार की देर शाम अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रशासन ने इस विशेष अभियान के तहत 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल सके।

अभियान के माध्यम से पात्र परिवारों को आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। वहीं, 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदना योजना का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा।

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए हितग्राहियों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर तथा आवश्यक पहचान दस्तावेज साथ लाने होंगे। अभियान के दौरान कार्ड निःशुल्क बनाए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें