मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

आयुष बडोनी को न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए वॉशिंगटन सुंदर की जगह भारतीय टीम में मौका दिया गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आयुष बडोनी को न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए वॉशिंगटन सुंदर की जगह भारतीय टीम में मौका दिया गया

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही तीन वनडे मैचों की सीरीज से ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने उनकी जगह आयुष बडोनी को टीम में जगह दी है। बडोनी को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है।

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट के रूप में आयुष बडोनी के नाम की घोषणा की है।

वॉशिंगटन सुंदर रविवार को खेले गए पहले वनडे के दौरान इंजर्ड हुए थे।

बीसीसीआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सुंदर ने पहले वनडे के दौरान गेंदबाजी करते समय अपनी बाईं निचली पसली में तेज दर्द की बात कही। उनका आगे स्कैन होगा, जिसके बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम विशेषज्ञों की राय लेगी।

वाशिंगटन आईडीएफसी फर्स्ट बैंक वनडे सीरीज के बाकी दो मैचों से बाहर हो गए हैं। पुरुषों की चयन समिति ने सुंदर की जगह आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया है। बडोनी दूसरे वनडे के लिए राजकोट में टीम से जुड़ेंगे।

सुंदर टी20 विश्व कप 2026 की भारतीय टीम का हिस्सा हैं, इसलिए उनकी इंजरी टीम की परेशानी को बढ़ाने वाली है।

26 साल के बडोनी को पहली बार भारतीय टीम में जगह दी गई है।

बडोनी दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।

दिल्ली के लिए वह 21 प्रथम श्रेणी और 27 लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं।

प्रथम श्रेणी में 4 शतक और 7 अर्धशतक की मदद से वह 1,681 रन बना चुके हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 205 है। वहीं लिस्ट क्रिकेट की 22 पारियों में 1 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से वह 693 रन बना चुके हैं।

दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज बडोनी आईपीएल में एलएसजी के लिए खेलते हैं। वह इस टीम के साथ 2022 से जुड़े हुए हैं। एलएसजी के लिए पिछले 4 सीजन के 56 मैचों में 10 बार नाबाद रहते हुए 6 अर्धशतक की मदद से 963 रन बना चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें