मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

अयोध्याधाम में रामलला आज मंदिर परिसर का करेंगे भ्रमण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अयोध्याधाम में रामलला आज मंदिर परिसर का करेंगे भ्रमण

अयोध्याधाम,

17 जनवरी । अयोध्याधाम के विवेक सृष्टि परिसर से मंगलवार को शुरू

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सात दिवसीय अनुष्ठान आज से श्रीराम जन्मभूमि

परिसर में किया जाएगा। बुधवार को रामलला की मूर्ति परिसर में प्रवेश करेगी।

मूर्ति को परिसर का भ्रमण कराया जाएगा।

विवेक सृष्टि परिसर में

प्रायश्चित पूजन और कर्मकुटी पूजन के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का

अनुष्ठान कल शुरू हुआ। प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य यजमान श्रीराम जन्मभूमि

तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र को बनाया गया है। कल करीब

तीन घंटे तक प्रायश्चित पूजा हुई। इसके बाद यजमान को सरयू स्नान कराया गया।

मूर्ति निर्माण स्थल की भी पूजा की गई। चयनित मूर्ति का शुद्धीकरण करते

हुए उनकी आंखों पर पट्टी बांधी गई। यह पट्टी 22 जनवरी को खोली जाएगी।

प्रायश्चित

पूजा के माध्यम से रामलला से क्षमा मांगी गई। ये क्षमा मूर्ति बनाने के

दौरान छेनी-हथौड़ी या किसी भी वजह से उन्हें जो चोट लगी होगी, उसके लिए

मांगी जाती है। इसके बाद कर्मकुटी पूजन की प्रक्रिया हुई। इस पूजन के बाद

मंदिर और प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े कार्यक्रम शुरू हो गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें