मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

धूमधाम से श्रीराम जन्मभूमि में मनेगी श्री राम नवमी, तैयारियां पूरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
धूमधाम से श्रीराम जन्मभूमि में मनेगी श्री राम नवमी, तैयारियां पूरी

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि में बड़े धूमधाम के साथ श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जा रहा हैं। रविवार को चैत्र शुक्ल नवमी तिथि पर ठीक दोपहर 12 बजे प्रभु श्रीराम के ललाट पर सूर्याभिषेक होगा। राम मंदिर के सभी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर होगा। शनिवार को प्रभु श्रीराम के ललाट पर सूर्याभिषेक का लगभग 8 मिनट का सफल ट्रायल किया गया। जिसमें आईआईटी रुड़की, आईआईटी चेन्नई के एक्सपर्ट भी मौजूद रहे। श्री राम जन्मभूमि मंदिर को दिव्य,भव्य रूप से सजाया गया। संध्या काल होते मंदिर परिसर सतरंगी लाइटों से जगमगा रही है। राम नवमी के लिए राम नगरी आने का श्रद्धालुओं का रेला लगातार आ रहा है।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय ने बताया है कि प्रभु श्रीराम के ललाट पर सूर्याभिषेक की पूरी तैयारी चल रही है। संबंधित विषय विशेषज्ञों की टोली इस काम में दक्षता से लगी है। उन्होंने कहा कि सूर्याभिषेक का प्रसारण पूरे संसार में होगा। उन्होंने बताया कि अंगद टीला पर कथा चल रही हैं। श्री राम जन्मोत्सव पर राम जन्मभूमि परिसर में एक लाख मंत्र आहुतियों से हवन पूजन, श्रीराम चरित मानस और वाल्मीकि रामायण का पारायण किया जा रहा है।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से अंगद टीला पर सीता रसोई भंडारा चल रहा है। जो भंडारा आठ अप्रैल तक चलेगा। यहां प्रतिदिन एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद वितरित किया जा रहा है। भंडारे के सफल संचालन का दायित्व विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह पंकज नित्य प्रति देख रहे है। पुणे के कुमार प्रभु और प्रेमानंद प्रभु गोवर्धन इको विलेज पालघर भी आयोजन में सहयोगी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें