मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

खालिस्तानी आतंकी ने राममंदिर को उड़ाने की दी धमकी, अयोध्या में हाई अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खालिस्तानी आतंकी ने राममंदिर को उड़ाने की दी धमकी, अयोध्या में हाई अलर्ट

अयोध्या। खालिस्तानी आतंकी की राममंदिर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पूरी अयोध्या को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। राममंदिर की सुरक्षा व्यवस्था आम दिनों में भी सख्त रहती है। हर दिन श्रद्धालुओं को सुरक्षा घेरे से होकर ही राममंदिर में प्रवेश दिया जाता है ।अयोध्या जिला प्रशासन ने धमकी के बाद श्रीराम जन्मभूमि परिसर सहित पूरी अयोध्या में हाई अलर्ट कर दिया है। मंगलवार को राममंदिर की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।आईजी पुलिस प्रवीण कुमार ने कहा कि आतंकी पन्नू ने वीडियो के माध्यम से धमकी दी है। इस तरह के वीडियो बयान पहले भी जारी किए गए हैं। हम सुरक्षा व्यवस्था की एक बार फिर से समीक्षा कर रहे हैं।रामजन्भूमि की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधीक्षक सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने सुरक्षा में लगे अधिकारियों के साथ श्रीराम जन्मभूमि परिसर, मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने राममंदिर दर्शन मार्ग समेत प्रमुख स्थलों की जांच की। बाद में उन्होंने दावा किया कि रामजन्भूमि परिसर की सुरक्षा पहले से ही अभेद्य है। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का अयोध्या के राममंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आतंकी पन्नू ने 16 और 17 नवंबर को राममंदिर में हिंसा की योजना बनाई है और इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की प्रार्थना करते हुए तस्वीरें भी दिखाई है। पन्नू ने यह धमकी कनाडा के ब्रैम्पटन से रिकॉर्ड की थी। वीडियो के जारिए मिली धमकी के बाद पूरी अयोध्या को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें