मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

अयोध्या सामूहिक दुष्कर्म मामले में योगी सरकार की कार्रवाई से निषाद समाज ने जताई संतुष्टि

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अयोध्या सामूहिक दुष्कर्म मामले में योगी सरकार की कार्रवाई से निषाद समाज ने जताई संतुष्टि

अयोध्या,। अयोध्या जिले के भदरसा कस्बे में नाबालिग से सामूहिक

दुष्कर्म के मामले में योगी सरकार की कार्रवाई पर निषाद समाज ने संतुष्टि

जताई है। बुधवार सुबह निषाद समाज के प्रतिनिधियों ने अयोध्या में

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी को

आश्वस्त किया कि बालिका के साथ हुए शर्मनाक कृत्य के दोषियों को सख्त से

सख्त सजा मिलेगी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

तकरीबन 15 मिनट तक

चली मुलाकात के दौरान निषाद समाज के आधा दर्जन प्रतिनिधियों ने आरोपित सपा

नेता के खिलाफ हो रही कार्रवाई को उचित ठहराया। मुख्यमंत्री योगी से मिलने

वाले निषाद समाज के प्रनिधियों में महंत रामसेवक दास निषाद, अंजू निषाद,

दुर्गा प्रसाद निषाद, संदीप निषाद, मंजीत निषाद, आशाराम निषाद और विष्णु

निषाद शामिल रहे।

भदरसा कस्बे में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

के मामले में स्थानीय सपा सांसद अवधेश प्रसाद के करीबी सपा नेता मुईद खान व

उसके नौकर राजू को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री

आदित्यनाथ ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान घटना की कठोर शब्दों में

भर्त्सना करते हुए दोषियों को न बख्शने की बात कही थी, साथ ही सपा की इस

बात के लिए निंदा की थी उनकी ओर से आरोपितों को लेकर सॉफ्ट कार्नर है।

वहीं मुख्यमंत्री ने पीड़ित लड़की की मां से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई का

भरोसा दिया था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य

ने भी पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया था। इसके अलावा

मुख्यमंत्री की ओर से पीड़िता के परिवार की मदद के लिए तत्काल पांच लाख

रुपये की धनराशि मुहैया कराई गई थी। वहीं भाजपा प्रधिनिधिमंडल ने भी

पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात कर योगी सरकार द्वारा आरोपियों के

खिलाफ कठोर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

घटना की गंभीरता को देखते

हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर न केवल पूराकलंदर थानाध्यक्ष रतन शर्मा और

भदरसा चौकी इंचार्ज अखिलेश गुप्ता को सस्पेंड किया गया, बल्कि मुख्य आरोपित

की संपत्ति की जांच भी शुरू की गई। जिला प्रशासन ने मुख्य आरोपित की बेकरी

पर हुए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया। माना जा रहा है जल्द ही उसकी

अन्य संपत्तियों पर सरकार का बुलडोजर गरज सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें