मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

सीपीआई ने बेगूसराय से अवधेश कुमार राय को दिया टिकट -पिछली बार कन्हैया लड़े थे चुनाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीपीआई ने बेगूसराय से अवधेश कुमार राय को दिया टिकट  -पिछली बार कन्हैया लड़े थे चुनाव

सीपीआई ने बेगूसराय से अवधेश कुमार राय को दिया टिकट

-पिछली बार कन्हैया लड़े थे चुनाव

पटना।एनडीए ने लोकसभा चुनाव को लेकर साथी पार्टियों के बीच सीट बंटवारा फाइनल कर लिया है, इसकी घोषणा भी कर दी है। लेकिन महागठबंधन में इसकी अब तक घोषणा नहीं हुई है। लालू प्रसाद सिंबल बांट रहे हैं। इस बीच महागठबंधन में शामिल पार्टी सीपीआई ने बिहार की एक सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है।पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा ने बेगूसराय के लिए सीपीआई उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया। पार्टी ने कॉमरेड अवधेश कुमार राय को बेगूसराय से उम्मीदवार बनाया है।इस मौके पर डी. राजा ने कहा कि लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही आरएसएस-भाजपा नीत नरेंद्र मोदी की सरकार निर्लज्जतापूर्वक लोकतंत्र का गला घोंटने और संवैधानिक संस्थाओं का मनमाना दुरुपयोग कर विपक्ष को निरस्त करने की राह पर चलती जा रही है। ये ना सिर्फ चिंताजनक और निंदनीय है, ब्लकि लोकतंत्र-संविधान पर गंभीर खतरे की घंटी है।उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने धोखे से गिरफ्तार किया है। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लागू करने के लिए चुनावी दौर का चयन सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की साजिश का ही भंडाफोड़ करता है।डी. राजा ने आगे कहा कि कुल मिलाकर लोकतंत्र और संविधान पर आसन्न खतरों को निरस्त करने के लिए जरूरी है कि संघ-भाजपा गठजोड़ को करारी शिकस्त देकर, उसे केंद्रीय सत्ता से बेदखल किया जाए। इसी उद्देश्य के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी चुनावी समर में इंडिया गठबंधन के साथ उतर रही है।बता दें, बेगूसराय सीट से पिछली बार सीपीआई के कन्हैया कुमार उम्मीदवार थे। उन्हें बीजेपी के गिरिराज सिंह ने हराया था। अब कन्हैया कुमार कांग्रेस में हैं। जब कन्हैया चुनाव लड़ रहे थे तब लालू प्रसाद ने बेगूसराय से तनवीर हसन को मैदान में उतार दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें