मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका : लगातार दूसरे वनडे में फ्लॉप हुआ टी20 का सुपरस्टार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज से पहले दोनों देशों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज भी खेली गई थी। टी20 सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले डेवाल्ड ब्रेविस वनडे सीरीज में अपना प्रभाव छोड़ने में असफल रहे हैं।

डेवाल्ड ब्रेविस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच में तूफानी शतक लगाया था। मात्र 56 गेंदों में 12 चौके और 8 छक्के की मदद से नाबाद 125 रन की पारी उनके बल्ले से निकली थी। इसके बाद तीसरे टी20 में भी उन्होंने 26 गेंद पर 6 छक्के की मदद से 53 रन की पारी खेली।

दो दमदार पारियों के बाद क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने डेवाल्ड ब्रेविस को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू का मौका दिया। ब्रेविस ने वनडे करियर की शुरुआत दमदार की पहले मैच की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन इसके अगले ही गेंद पर वह आउट हो गए। शुक्रवार को दूसरे वनडे में भी उनका बल्ला नहीं चला और 5 गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों मैचों में उनके पास क्रीज पर रुकने और बड़ी पारी खेलने का समय था, लेकिन वे असफल रहे।

डेवाल्ड ब्रेविस महज 22 साल के हैं। उनका नाम दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी के भविष्य के रूप में लिया जाता है। उनमें फैंस एबी डिविलियर्स का अक्स भी देखते हैं। यही वजह है कि उन्हें 'बेबी एबी' भी कहा जाता है।

ब्रेविस ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 2 टेस्ट, 2 वनडे और 10 टी20 खेले हैं। टेस्ट में 1 अर्धशतक लगाते हुए 84, वनडे में 7 और टी20 में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 318 रन बनाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन में अगर ब्रेविस को मौका मिलता है, तो उन्हें अच्छी पारी खेलनी होगी। नहीं तो, इस फॉर्मेट से उन्हें ड्रॉप किया जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें