मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

ऑस्ट्रेलिया को झटका, भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच से बाहर दो अहम खिलाड़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ऑस्ट्रेलिया को झटका, भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच से बाहर दो अहम खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई खेमे को बड़ा झटका लगा है। जोश इंगलिस और एडम जांपा पर्थ में 19 नवंबर को खेले जाने वाले सीरीज के पहले मैच से बाहर हो गए हैं।

ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर जोश इंगलिस पिंडली में चोट की वजह से इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे, जबकि एडम जांपा निजी कारणों के चलते मैच से बाहर हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) को उम्मीद है कि जोश इंगलिस 25 अक्टूबर को सिडनी में खेले जाने वाले तीसरे वनडे मुकाबले से पहले फिट हो जाएंगे। वहीं, जांपा दूसरे मैच से पहले टीम से वापस जुड़ेंगे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इन दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने की जानकारी देते हुए बैकअप खिलाड़ियों के नाम की भी घोषणा कर दी है। इंगलिस-जांपा के स्थान पर जोश फिलिप और मैथ्यू कुहनेमैन को ऑस्ट्रेलियाई खेमे से जोड़ा गया है।

विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश फिलिप पिछली बार साल 2021 में वनडे मैच खेले थे। उन्होंने वनडे करियर के 3 मुकाबलों में 21.66 की औसत के साथ 65 रन बनाए हैं।

वहीं, कुहनेमैन को साल 2022 के बाद पहली बार वनडे मैच खेलने का मौका मिल सकता है।

उन्होंने अपने वनडे करियर में कुल 4 मैच खेले, जिसमें 31.83 की औसत के साथ 6 विकेट हासिल किए।

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर सीमित ओवरों के कुल 8 मुकाबले खेलेगी। दोनों देश पर्थ में 19 अक्टूबर को पहला वनडे मैच खेलेंगे, जिसके बाद 23 अक्टूबर को एडिलेड में दूसरा मुकाबला खेला जाएगा।

सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 25 अक्टूबर को सिडनी में आयोजित होगा। इसके बाद भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीमें 29 अक्टूबर से 8 नवंबर के बीच टी20 सीरीज के कुल 5 मैच खेलेंगी।

वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम : मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मैथ्यू कुहनेमैन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें