मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा

नई दिल्ली। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने भारत के विरुद्ध वनडे सीरीज के तीनों मुकाबलों और टी20 सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। दोनों ही फॉर्मेट में मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालेंगे। वहीं, चोट से उबर रहे पैट कमिंस को आराम देने का फैसला लिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शिस, ट्रेविस हेड, मिचेल स्टार्क और एडम जांपा जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जबकि आरोन हार्डी, मार्नस लाबुशेन और मैथ्यू कुहनेमन को इस टीम से बाहर रखा गया है।

दूसरी ओर, शेफील्ड शील्ड मैच के चलते टी20 टीम में विकेटकीपर एलेक्स कैरी शुरुआती मैच नहीं खेल सकेंगे। वहीं, कलाई में फ्रैक्चर के चलते ग्लेन मैक्सवेल इस टीम से बाहर हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने वनडे विश्व कप 2027 को मद्देनजर रखते हुए मैथ्यू रेनशॉ और मिचेल ओवेन को टीम में शामिल किया है, ताकि ये बल्लेबाज मिडिल ऑर्डर को मजबूती दे सकें।

चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली के मुताबिक, टी20 टीम को वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए एक साथ रखा गया है, लेकिन कुछ खिलाड़ी एशेज सीरीज और शेफील्ड शील्ड खेलेंगे, जिसके तहत कैमरून ग्रीन को टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया।

भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीमें 19-25 अक्टूबर के बीच पर्थ, एडिलेड और सिडनी में तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलेंगी, जिसके बाद 29 अक्टूबर से 8 नवंबर के बीच कैनबरा, मेलबर्न, होबार्ट, गोल्ड कोस्ट और ब्रिस्बेन में पांच टी20 मुकाबले खेले जाने हैं।

ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मिचेल ओवेन, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क और एडम जांपा।

पहले दो टी20 मुकाबलों के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुहनेमन, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जांपा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें