मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

मेलबर्न टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम घोषित, पैट कमिंस और नाथन लायन बाहर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मेलबर्न टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम घोषित, पैट कमिंस और नाथन लायन बाहर

नई दिल्ली। मेलबर्न में 26 दिसंबर से शुरू हो रहे एशेज 2025-26 के चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। घोषित ऑस्ट्रेलियाई टीम में कप्तान पैट कमिंस और ऑफ स्पिनर नाथन लायन का नाम नहीं है।

पीठ दर्द की समस्या से रिकवरी के बाद पैट कमिंस ने लंबे समय बाद एडिलेड टेस्ट में वापसी की थी। उन्होंने 6 विकेट लेते हुए ऑस्ट्रेलिया की 82 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

जीत के बाद कमिंस ने कहा था कि हम टेस्ट सीरीज जीत चुके हैं। ऐसे में संभव है कि मैं अपने शरीर पर अतिरिक्त दबाव न देते हुए मेलबर्न टेस्ट से बाहर रहूं। किसी भी तरह की इंजरी से दूर रखने के लिए पैट कमिंस को आराम देने का फैसला किया गया है। कमिंस की जगह तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को टीम में जगह दी गई है।

नाथन लायन इस टीम का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन बाउंड्री रोकने के लिए डाइव लगाते समय उनके दाहिने हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट लगने के बाद उनकी सर्जरी होगी।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी कन्फर्म किया है कि लियोन के टियर का ऑपरेशन करना होगा और इस वजह से वह लंबे समय तक बाहर हो गए हैं। नाथन लायन की जगह टॉड मर्फी को जगह दी गई है।

एडिलेड टेस्ट से बाहर रहे अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ मेलबर्न में वापसी करेंगे।

कमिंस की गैरमौजूदगी में स्मिथ ही टीम की कमान संभालेंगे। स्मिथ पर्थ और ब्रिसबेन में खेले गए सीरीज के पहले और दूसरे टेस्ट में भी कप्तान थे और टीम को बड़ी जीत दिलाने में कामयाब रहे थे।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 3-0 से आगे चल रही है।

मेलबर्न टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, झाई रिचर्डसन, मिशेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड, ब्यू वेबस्टर

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें