मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

विमेंस वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। विमेंस वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से होने जा रही है, जिसके लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में सोफी मोलिनक्स और जॉर्जिया वेयरहम को मौका दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया की कमान एलिसा हीली के हाथों में है।

सोफी मोलिनक्स ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल होने के बाद पूरी तरह से फिट होने की राह पर हैं। वहीं, लेग स्पिनर जॉर्जिया वेयरहम भी चोट से उबर गई हैं।

सोफी मोलिनक्स और जॉर्जिया वेयरहम ऑस्ट्रेलियाई स्पिन आक्रमण का अहम हिस्सा हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम 2022 में जीते गए खिताब का बचाव करने उतरेगी।

बाएं हाथ की स्पिनर मोलिनक्स पिछले साल घुटने की सर्जरी के बाद से मैदान से बाहर हैं। उन्होंने दिसंबर 2024 में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया की ओर से वनडे मैच खेला था। हालांकि, उन्हें अभी तक पूरी तरह से अनुमति नहीं मिली है।

ऑस्ट्रेलियाई फिजियो केट बीरवर्थ ने कहा, "सोफी मोलिनक्स घुटने की चोट से उबरकर तेजी से रिकवरी कर रही हैं। हमें उम्मीद है कि वह वर्ल्ड कप के लिए उपलब्ध रहेंगी। जॉर्जिया वेयरहम भी द हंड्रेड के दौरान अपनी एडक्टर इंजरी के बाद ट्रेनिंग में वापस आ गई हैं।"

मोलिनक्स-वेयरहम के अलावा जॉर्जिया वोल, फोएबे लिचफील्ड और किम गार्थ को वनडे वर्ल्ड कप टीम में स्थान मिला है। जॉर्जिया वोल को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने पहले ही साल के शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में शामिल किया गया है।

एलिसा हीली की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम में ग्रेस हैरिस को स्थान दिया गया है। हीली हाल ही में पिछले साल एशेज के दौरान लगी पैर की चोट से उबरकर वापस लौटी हैं। उन्होंने पिछले महीने भारत-ए के खिलाफ नाबाद 137 रन की पारी खेली थी।

ऑस्ट्रेलियाई टीम 1 अक्टूबर को इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

वनडे विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल और जॉर्जिया वेयरहैम।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें