मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

एटलेटिको मैड्रिड के दो खिलाड़ी निकले कोरोना संक्रमित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मैड्रिड । चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले एटलेटिको मैड्रिड के दो खिलाड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। क्लब ने सोमवार को उक्त जानकारी दी।

क्लब ने एक बयान में कहा, "यूईएफए प्रोटोकॉल के तहत चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले टीम के सदस्यों का कोविड-19 टेस्ट कराना अनिवार्य था,जिसके बाद आठ अगस्त को क्लब के पहली टीम के खिलाड़ियों का कोविड-19 टेस्ट कराया गया था,जिसकी रिपोर्ट आज मिली। रिपोर्ट में दो खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।"

क्लब ने आगे कहा,"संक्रमित पाए गए दोनों खिलाड़ी अपने-अपने घरों में आइसोलेट किये गए हैं और इसकी सूचना स्पेनिश और पुर्तगाली स्वास्थ्य अधिकारियों, यूईएफए, रॉयल स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन, पुर्तगाली फेडरेशन और हायर स्पोर्ट्स काउंसिल को दे दी गई है।"

एटलेटिको मैड्रिड 14 अगस्त को चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में आरबी लीपज़िग का सामना करेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें