अटल पथ पर हुआ भीषण हादसा -युवक के सीने में घुसा रॉड, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर

अटल पथ पर हुआ भीषण हादसा
-युवक के सीने में घुसा रॉड, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर
पटना। पटना के अटल पथ पर रविवार देर रात तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर उसे नियंत्रित नहीं कर सका और गाड़ी डिवाइडर से टकरारकर पलट गई।इस हादसे में चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की बात कही जा रही है जिन्हें तत्काल इलाज के लिए रूबन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गी है जो सीतामढ़ी का बताया जा रहा है।डिवाइडर में तेज रफ्तार गाड़ी ऐसे घुसी की लोहे का रॉड जहां-तहां टूट गया और एक हिस्सा गाड़ी चला रहे युवक के सीने में जा घुसा।इस भीषण हादसे की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। जिस युवक सीने में रॉड घुसा वह राजीव नगर के रोड नंबर 9 का रहने वाला बताया जा रहा है।वहीं मृतक युवक की पहचान सीतामढ़ी निवासी हर्ष कुमार के रूप में हुई है।इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना होते ही घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। नई एक्सयूवी कार अनियंत्रित हो जाने की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना एसकेपुरी थाना को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को गाड़ी से बाहर निकाला।





