मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

मांगों पर सहमति के बाद सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन समाप्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मांगों पर सहमति के बाद सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन समाप्त

रांची। राजधानी के मोरहाबादी मैदान में सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन समाप्त हो गया है। सहायक पुलिसकर्मी विभिन्न मांगों को लेकर दो जुलाई से धरने पर बैठे थे। उनका आंदोलने शुक्रवार की देर रात समाप्त हुआ।झारखंड सहायक पुलिस प्रदेश संगठन के अध्यक्ष अविनाश द्विवेदी और सचिव विवेकानंद गुप्ता ने शनिवार को बताया कि झारखंड सरकार ने हमारी कई मांगों पर सहमति जताते हुए उसे कैबिनेट से पास कर दिया, जिसके बाद हमलोगों ने अपना आंदोलन 67वें दिन खत्म करने की घोषणा की है। कैबिनेट के फैसले के अनुसार, अब सहायक पुलिसकर्मियों को 13 हजार रुपये वेतन मिलेगा। सरकारी की ओर से वर्दी भत्ते के रूप में उन्हें चार हजार रुपये दिया जायेगा। साथ ही सहायक पुलिसकर्मी भी अब अवकाश ले सकेंगे। विवेकानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री का आभार जताकर हम सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने जिले लौट जाएंगे।इन पांच मुख्य बिंदुओं पर बनी सहमति– मानदेय में 30 फीसदी की बढ़ोतरी– एक साल का अवधि विस्तार– होमगार्ड और वन आरक्षी की बहाली रिजर्वेशन पर– सिपाही की तर्ज पर मिलेगी छुट्टी– सिपाही की तरह सालाना 4 हजार रुपये भत्ता मिलेगाउल्लेखनीय है कि झारखंड पुलिस में समायोजन की मांग को लेकर मोरहाबादी मैदान में धरना दे रहे सहायक पुलिसकर्मी 19 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले थे। इस दौरान उनपर झारखंड पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। सहायक पुलिसकर्मियों की बहाली दस हजार रुपये के मानदेय पर राज्य के 12 जिले गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, दुमका और गिरिडीह में हुआ था। लगभग 2300 पुलिसकर्मी आंदोलनरत थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें