मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

अंबिकापुर : लाइन सुधार के दौरान बिजली कर्मियों से मारपीट, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अंबिकापुर : लाइन सुधार के दौरान बिजली कर्मियों से मारपीट, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत असकला ग्राम पंचायत में लाइन सुधार/डिस्कनेक्शन कार्य के दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद विभागीय अमले में आक्रोश का माहौल है।दरअसल, गुरुवार को विद्युत विभाग की टीम असकला गांव में लाइन सुधार और बिजली बिल भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान गांव के उपभोक्ता रवि यादव से किसी अन्य विषय को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद उग्र हो गया और युवक ने विभागीय कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान कर्मचारियों को डराने-धमकाने के साथ उन्हें जबरन रोके रखने का भी प्रयास किया गया।विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री नीरज कुजूर ने आज शुक्रवार को बताया कि घटना की लिखित शिकायत थाना रघुनाथपुर में दर्ज कराई गई है। पुलिस प्रशासन को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कर्मचारियों की सुरक्षा पर चिंता जताई है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है, जिससे प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें