मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:05 · नई दिल्ली संस्करण

एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, टी20 इंटरनेशनल में रचा नया कीर्तिमान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, टी20 इंटरनेशनल में रचा नया कीर्तिमान

निशिन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 147 रनों से रौंदा।

भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही इतिहास रच दिया है। यह रनों के लिहाज से टीम इंडिया की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। भारतीय टीम से मिले 217 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 69 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

इससे पहले, भारत ने मलेशिया को एशिया कप 2018 में 142 रनों से हराया था।

भारतीय टीम की गेंदबाजों का प्रदर्शन फाइनल मुकाबले में शानदार रहा। दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर के स्पेल में महज 6 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए। वहीं, शेफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने दो-दो विकेट झटके।

श्रीलंका की आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं। टीम की ओर से सर्वाधिक 14 रन कौशानी नुथ्यांगना ने बनाए।

इससे पहले, टीम इंडिया की बल्लेबाजों का प्रदर्शन दमदार रहा। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए मिलकर 10 ओवर में 99 रन जोड़े।

शेफाली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 48 रन बनाए। वहीं, मंधाना ने 45 गेंदों का सामना करते हुए 79 रन बनाए। अपनी इस पारी में भारतीय उपकप्तान ने 5 चौके और 7 छक्के लगाए।

हरमनप्रीत कौर ने 19 रनों का योगदान दिया। वहीं, अंत के ओवरों में ऋचा घोष ने 22 गेंदों 49 रनों की नाबाद पारी खेली। ऋचा ने 222 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 6 चौके और 3 छक्के लगाए।

उन्होंने चौथे विकेट के लिए भारती फुलमाली (नाबाद 7 रन) के साथ मिलकर 19 गेंदों में 53 रन जोड़े। फाइनल में मिली हार के बावजूद श्रीलंका ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं, पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 31 रनों से हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें