मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

एशिया कप : मैच अधिकारियों के पैनल में भारत के रोहन पंडित और वीरेंद्र शर्मा शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 की शुरुआत मंगलवार से होने जा रही है। भारतीय अंपायर रोहन पंडित और वीरेंद्र शर्मा इस टूर्नामेंट में मैच अधिकारियों के पैनल का हिस्सा होंगे। यह टूर्नामेंट 9-28 सितंबर के बीच आयोजित होगा।

अनुभवी मैच रेफरी रिची रिचर्डसन और एंडी पाइक्रॉफ्ट टूर्नामेंट के लिए मैच अधिकारियों की टीम का नेतृत्व करेंगे। एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने सोमवार को बताया कि सुपर फोर और टूर्नामेंट के फाइनल के लिए मैच अधिकारियों की सूची बाद में घोषित की जाएगी।

टूर्नामेंट में बतौर अंपायर अहमद पाकतीन (अफगानिस्तान), आसिफ याकूब (पाकिस्तान), फैसल अफरीदी (पाकिस्तान), गाजी सोहेल (बांग्लादेश), इजातुल्लाह सफी (अफगानिस्तान), मसूदुर रहमान (बांग्लादेश), रवींद्र विमलसिरी (श्रीलंका), रोहन पंडित (भारत), रुचिरा पल्लियागुरुगे (श्रीलंका) और वीरेंद्र शर्मा (भारत) शामिल हैं।

एशिया कप 2025 का उद्घाटन मैच 9 सितंबर को खेला जाना है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से करेगी। भारत का पहला मुकाबला यूएई से होगा।

इसके बाद टीम इंडिया 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ हाईवोल्टेज मैच में भिड़ेगी। 19 सितंबर को टीम इंडिया का सामना ओमान से होगा।

यह टूर्नामेंट अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए एक महत्वपूर्ण तैयारी मंच भी है, जहां भारत गत विजेता के रूप में खेलेगा।

एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है। रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में इस वरिष्ठ जोड़ी की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम पहला बड़ा टूर्नामेंट खेलने उतरेगी। रोहित-कोहली आखिरी बार मार्च में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में अपने खिताबी अभियान के दौरान भारतीय जर्सी में नजर आए थे।

एशिया कप 2025 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक समूह की शीर्ष दो टीमें सुपर-4 स्टेज में पहुंचेंगी। शीर्ष दो टीमें 28 सितंबर को खिताबी मुकाबले में उतरेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें