मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

एशिया कप : अफगानिस्तान ने हांगकांग को 94 रन से हराया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अबू धाबी। एशिया कप 2025 के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने हांगकांग पर बड़ी जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया है। अफगानिस्तान ने हांगकांग को जीत के लिए 189 रन का लक्ष्य दिया था। हांगकांग 20 ओवर में 9 विकेट पर 94 रन बना सकी और 94 रन से मैच गंवा बैठी।

189 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की शुरुआत बेहद खराब रही। 22 के स्कोर पर ही टीम ने अपने शीर्ष 4 विकेट गंवा दिए। हांगकांग के लिए मैच यहीं खत्म हो चुका था। बाद के ओवरों में हांगकांग के बल्लेबाज सिर्फ 20 ओवर क्रीज पर रूकने के उद्देश्य से खेलते हुए नजर आए।

बाबर हयात एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे, जो अफगानिस्तान के गेंदबाजों का सामना कर सके। बाबर 43 गेंद पर 3 छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा सभी फ्लॉप रहे।

अफगानिस्तान के लिए गुलाबदीन नायब ने 3 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट लिए। फजलहक फारूखी ने 2, उमरजई, राशिद खान और नूर अहमद ने 1-1 विकेट लिए। दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने 26 के स्कोर पर गुरबाज और इब्राहिम जादरान के अहम विकेट गंवा दिए थे। सेदिकुल्लाह अटल के 52 गेंद पर नाबाद 73 और अजमतुल्लाह उमरजई के 21 गेंदों पर खेली गई 53 रन की विस्फोटक पारी और इन दोनों के बीच 35 गेंद पर 82 रनों की दमदार साझेदारी की बदौलत अफगानिस्तान ने 6 विकेट पर 188 रन बनाए। उमरजई ने अपनी पारी में 5 छक्के और 2 चौके लगाए। वहीं, अटल ने 3 छक्के और 6 चौके लगाए। मोहम्मद नबी ने भी 26 गेंद पर 33 रन की पारी खेली।

उमरजई का लगाया ये अर्धशतक अफगानिस्तान के किसी भी बल्लेबाज का टी20 अंतर्राष्ट्रीय में लगाया सबसे तेज अर्धशतक है। उमरजई ने 20 गेंद पर अर्धशतक लगाते हुए नबी और गुलाबदीन के 21 गेंदों में लगाए तेज अर्धशतकों के रिकॉर्ड को तोड़ा।

हांगकांग के लिए आयुष शुक्ला ने 2, किंचित शाह ने 2 जबकि अतीक इकबाल और एहसान खान ने 1-1 विकेट लिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें