मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

एशिया कप : श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच कांटे की जंग, हारने वाली टीम फाइनल की रेस से होगी बाहर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अबू धाबी। एशिया कप 2025 सुपर-4 का बेहद अहम मुकाबला मंगलवार को अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाना है। फाइनल में पहुंचने की संभावना को बरकरार रखने के लिए दोनों ही टीमों के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना जरूरी है।

इस वजह से इस मैच के रोमांचक और संघर्षपूर्ण होने की उम्मीद है।

श्रीलंका ग्रुप स्टेज के तीनों मैच जीतकर शीर्ष स्थान पर रहते हुए सुपर-4 में पहुंंची थी, लेकिन उसे सुपर-4 के पहले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका के पास पाकिस्तान के अलावा भारत के खिलाफ मैच है। फाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को भारत-पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। इस तरह मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मैच श्रीलंका के लिए करो या मरो वाला है।

श्रीलंका वाली ही स्थिति पाकिस्तान की भी है। पाकिस्तान ग्रुप स्टेज में भारत से मिली हार और यूएई, ओमान पर जीत दर्ज करके सुपर-4 में पहुंचा था। सुपर-4 के पहले मैच में पाकिस्तान को भारत से 6 विकेट की करारी हार झेलनी पड़ी थी। पाकिस्तान को श्रीलंका के अलावा बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलना है और फाइनल में जाने के लिए दोनों मैचों में जीत जरूरी है। इसलिए श्रीलंका के खिलाफ मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाला है।

हार, फाइनल के लिए उसका रास्ता बंद कर देगी।

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच अब तक 23 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है। पाकिस्तान 13 मैच जीती है। श्रीलंका को 10 मैचों में जीत मिली है। हालांकि पिछले 5 मैचों में श्रीलंका पाकिस्तान पर भारी पड़ी है और पांचों मैचों में जीत दर्ज की है।

शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैच में भी श्रीलंका का पलड़ा कहीं न कहीं भारी है। श्रीलंका को बेशक पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था लेकिन पूरे टूर्नामेंट में टीम का खेल के हर विभाग में प्रदर्शन संतुलित रहा है। वहीं, पाकिस्तान का प्रदर्शन बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में साधारण रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें