मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:52 · नई दिल्ली संस्करण

उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम जमानत मिलने पर 10 साल के बाद अहमदाबाद आश्रम पहुंचे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम जमानत मिलने पर 10 साल के बाद अहमदाबाद आश्रम पहुंचे

अहमदाबाद| नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जोधपुर जेल से निकलकर गुजरात वापस आए हैं। वह फिलहाल अहमदाबाद के साबरमती स्थित अपने आश्रम में हैं। आसाराम ने 10 साल की लंबी अवधि के बाद अहमदाबाद के आश्रम में प्रवेश किया है।सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम को चिकित्सा आधार पर 31 मार्च तक अंतरिम सशर्त जमानत दे दी है। जोधपुर जेल में सजा काट रहे आसाराम जमानत पर रिहा होने के 10 साल बाद अहमदाबाद के मोटेरा आश्रम में दाखिल हो गए । जमानत की शर्त यह है कि आसाराम अपने अनुयायियों से नहीं मिल सकेंगे। हालांकि, जैसे-जैसे इसके बारे में साधकों को पता चला है, वे आश्रम पहुंचने लगे हैं। पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया तथा आश्रम में स्थिति न बिगड़े, यह सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे गश्त शुरू कर दी गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जब आसाराम को जमानत मिली तो उनके अहमदाबाद आने की अटकलें बढ़ गईं। खास बात यह है कि आसाराम का यह आश्रम पहले भी कई विवादों में घिर चुका है। दीपेश-अभिषेक की अप्राकृतिक मौत का मामला, उसके बाद दुष्कर्म जैसी घटनाओं की शिकायतें और फिर आसाराम आश्रम अपने अनुयायियों के कारण भी विवादों में रहे हैं। जांच के दौरान कई विवाद सामने आये। इस बीच चांदखेड़ा पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है कि आसाराम अंतरिम जमानत के दौरान कोई नया विवाद खड़ा न करें।आसाराम को अप्रैल 2018 में जोधपुर स्थित अपने आश्रम में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया गया था। जोधपुर कोर्ट ने आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके बाद अप्रैल 2019 में सूरत की एक अदालत ने उनके पुत्र नारायण साईं को बलात्कार का दोषी ठहराया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें