मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठ और घुसपैठियों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा: प्रधानमंत्री मोदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठ और घुसपैठियों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा: प्रधानमंत्री मोदी

मालदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घुसपैठ के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मालदा में कहा कि भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठ और घुसपैठियों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती घुसपैठ की है। दुनिया के विकसित और समृद्ध देश हैं, जिन्हें पैसों की कोई कमी नहीं है, वे अपनी जगह से घुसपैठियों को निकाल रहे हैं। पश्चिम बंगाल से भी घुसपैठियों को बाहर निकालना बहुत जरूरी है।

मालदा में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के अनेक क्षेत्रों में आबादी का संतुलन भी बिगड़ रहा है। यहां के लोग मुझे बताते हैं कि कई जगह तो बोलचाल भी बदलने लगी है। कई जगह भाषा और बोली में फर्क आ रहा है। घुसपैठियों की आबादी बढ़ने से मालदा, मुर्शिदाबाद समेत पश्चिम बंगाल के अनेक क्षेत्रों में दंगे भी होने लगे हैं।

जनता से अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपको घुसपैठिए और यहां के सत्ताधारी दल के इस गठजोड़ को तोड़ना ही होगा।

उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठ और घुसपैठियों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा, "यह मोदी की गारंटी है कि पड़ोसी देशों में धर्म के आधार पर होने वाली हिंसा से बचने के लिए भारत में आए मतुआ और नामशूद्र समुदाय के शरणार्थियों को हमारी सरकार सुरक्षा देगी।

इन शरणार्थियों को डरने की जरूरत नहीं है। ऐसे साथियों को संविधान ने भारत में रहने का हक दिया है। हमारी सरकार ने सीएए के माध्यम पूरी सुरक्षा दी है। यहां बनने जा रही भाजपा सरकार मतुआ और नामशूद्र समुदाय के शरणार्थियों की बस्ती में विकास के काम को और गति देगी।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें