मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

मानसून खत्म होते ही नक्सल अभियान में तेजी आएगी, नक्सलियों का कोई सुरक्षित ठीकाना नहीं बचेगा : डाॅ. जितेंद्र यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मानसून खत्म होते ही नक्सल अभियान में तेजी आएगी, नक्सलियों का कोई सुरक्षित ठीकाना नहीं बचेगा : डाॅ. जितेंद्र यादव

बीजापुर। जिले में 30 नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद बीजापुर एसपी डाॅ. जितेंद्र यादव ने नक्सलवाद के खात्मे के लिए तय डेडलाइन काे लेकर कहा कि बस्तर में ऑपरेशन मानसून जारी है और मानसून का दौर खत्म होते ही जारी नक्सल अभियान की गति में तेजी लाई जाएगी। नक्सलियाें के आत्मसमर्पण एवं गिरफ्तारियां भी बढ़ेगी, ऑपरेशन की संख्या में इजाफा किया जाएगा। एसपी डाॅ.जितेंद्र यादव ने कहा कि जो समय बचा है उससे पहले नक्सल विरोधी अभियान के लक्ष्य को हासिल करने का पूरा प्रयास होगा।उन्हाेने यह दावा भी किया कि बीजापुर जिले में आने वाले कुछ महीनों में नक्सलियों के पास छिपने का कोई सुरक्षित ठीकाना नहीं बचेगा। नक्सलियों के दबाव वाले इलाकों में लगातार ऑपरेशन चलेंगे, सिक्योरिटी वेक्यूम एरिया में ऑपरेशन जारी है। नेशनल पार्क में भी ऑपरेशन चलाया गया है। जिसमें जवानों को बड़ी कामयाबी भी मिली है। आगामी दिनों न सिर्फ नेशनल पार्क बल्कि अबूझमाड़, गंगालूर जो नक्सलियों के कोर इलाके हैं, वहां ऑपरेशन तेज होंगे, जिससे बस्तर में नक्सलियों के पास छिपने का कोई ठीकाना नहीं बचेगा।एसपी डाॅ. जितेंद्र यादव ने कहा कि बीजापुर में सबसे अधिक नक्सलियों के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद यहां नक्सलियों के आत्मसमर्पण में भी इजाफा हुआ है। बुधवार को ही 30 नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया है। इसके पहले भी बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण करने आ चुके हैं। सुरक्षाबलाें के बढ़ते दबाव और सरकार की आत्मसमर्पण को लेकर नई नीति के बाद बड़ी संख्या में नक्सल संगठन से जुड़े हुए लोग हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें