मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

अरुण साव का कांग्रेस पर तीखा हमला, घोटालेबाजों के साथ खड़े होने का लगाया आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अरुण साव का कांग्रेस पर तीखा हमला, घोटालेबाजों के साथ खड़े होने का लगाया आरोप

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गुरुवार काे कहा कि, कांग्रेस देश में अराजकता और दोहरा चरित्र बंद करें। वहीं अधिकारियों को धमकी देखकर खुद को कानून से ऊपर ना समझे, नहीं तो जनता जवाब देने के लिए तैयार है। कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।

साव ने नवा रायपुर, अटल नगर कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, ईडी 3 हजार करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले की जांच कर रही है। ईडी के पास जांच में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ पर्याप्त सबूत है, और उस सबूत के आधार पर ईडी ने कार्रवाई की है।

साव ने कहा कि, जिनके खिलाफ घोटाले के आरोप है, और वह जेल में हैं, उसके पक्ष में खड़े होकर कांग्रेस क्या साबित कर रही है। दरअसल, कांग्रेस हमेशा घोटालेबाजों और अपराधियों के साथ खड़ी दिखती है। कानून से परे जाकर धमकी देने पर उतारू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि, ये बताता है इनके मानसिक हालात क्या हो गए हैं। क्यों इस प्रकार की धमकी दी जा रही है। ये स्पष्ट करता है ईडी को बहुत कुछ साक्ष्य मिलना है।

उप मुख्यमंत्रीसाव ने कांग्रेस नेता के अमर्यादित बोल पर कहा कि, भूपेश बघेल जिस भाषा का उपयोग कर रहे हैं, ये लोकतंत्र में अक्षम्य है, इससे इनका दोहरा चरित्र भी उजागर हुआ है।

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस झारखंड में गठबंधन की सरकार में सहयोगी पार्टी है। वहां आंदोलनकारी छात्रों के साथ कैसे बर्बरता बरती गई, इस पर भी बघेल को कुछ बोलना चाहिए। छात्र आगामी समय में कांग्रेस को सबक सिखाएगी। वहीं कांग्रेस का इस मामले में दोहरा चरित्र उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि, देश में अराजकता और दोहरा चरित्र बंद करे, इनका अस्तित्व मिट जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें