मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:29 · नई दिल्ली संस्करण

सर्राफा व्यापारियों का डेढ़ करोड़ का सोना लेकर कारीगर फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सर्राफा व्यापारियों का डेढ़ करोड़ का सोना लेकर कारीगर फरार

मेरठ। मेरठ में सदर सर्राफा बाजार के व्यापारियों का डेढ़ करोड़ रुपए कीमत का सोना लेकर कारीगर फरार हो गया। जब व्यापारियों ने कारीगर से सोना वापस लेने को फोन किया तो उसका फोन बंद मिला। व्यापारियों ने एसपी सिटी से मिलकर कार्रवाई की मांग की।सदर सर्राफा में सर्राफा व्यापारियों के सोने के आभूषणों की छिलाई का काम महबूब करता है। इस समय महबूब अपने घर कोलकाता गया हुआ है तो उसका बेटा अमीन इस काम करता है। अमीन ने आभूषणों की छिलाई के लिए बाहर से कारीगर काम करने के लिए बुलाए। रविवार की रात को सर्राफ मनोज वर्मा और विवेक जैन ने दो किलो सोने के आभूषण छिलाई करने के लिए दिए थे।सोमवार को महबूब ने दोनों सर्राफा व्यापारियों को फोन करके बताया कि मेरे बेटे अमीन से मारपीट करके बाहर से बुलाए गए कारीगर सोना लेकर फरार हो गए हैं। वे कारीगर अमीन का फोन भी अपने साथ ले गए हैं। तत्काल ही सर्राफा व्यापारियों ने इसकी सूचना मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनन्द अग्रवाल को दी।इसके बाद सर्राफा व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल एसपी सिटी आयुष सिंह से मिला। एसपी सिटी ने पूरे मामले की जांच सीओ कैंट आदित्य बंसल को सौंप दी। सीओ कैंट ने सर्राफा व्यापारियों से पूरे मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। मेरठ में सर्राफा व्यापारियों का सोना लेकर कारीगरों के भागने के लगभग छह मामले सामने आ चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें