मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शुक्रवार को एशिया कप 2025 में ओमान के खिलाफ एक विकेट हासिल किया, जिसके साथ वह टी20 क्रिकेट में विकेटों का शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए।

एशिया कप 2025 में भारत जीत की हैट्रिक के साथ सुपर 4 के मुकाबले खेलेगा। टीम इंडिया ने शुक्रवार को आबू धाबी में खेले गए ग्रुप-ए के मुकाबले में ओमान के खिलाफ 21 रन से जीत दर्ज की।

अर्शदीप सिंह साल 2022 से अब तक कुल 64 टी20 मुकाबलों में 18.49 की औसत के साथ 100 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 222.2 ओवर गेंदबाजी करते हुए कुल 1,849 रन दिए।

वहीं, इस लिस्ट में युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। चहल ने अपने टी20 करियर में 80 मुकाबले खेले हैं, जबकि पांड्या अब तक 117 टी20 मैच खेल चुके हैं। इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह (92 विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (90 विकेट) क्रमश: चौथे और पांचवें पायदान पर हैं।

वैश्विक स्तर पर टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का कारनामा अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम है, जिन्होंने 103 टी20 मुकाबलों में 173 शिकार किए हैं।

शेख जायद स्टेडियम में भारत-ओमान के बीच खेले गए मुकाबले की बात करें, तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 8 विकेट खोकर 188 रन बनाए।

भारत की ओर से संजू सैमसन ने सर्वाधिक 56 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 38 रन टीम के खाते में जोड़े।

विपक्षी खेमे से शाह फैसल, जितेन रामानंदी और आमिर कलीम ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

इसके जवाब में ओमान की टीम निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 167 रन बना सकी।

ओमान के लिए आमिर कलीम ने 46 गेंदों में 64 रन की पारी खेली, जबकि हम्माद मिर्जा ने 33 गेंदों में 51 रन बनाए। भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें