मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के दो परीक्षा माफिया देहरादून में गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार के दो परीक्षा माफिया देहरादून में गिरफ्तार

बिहार के दो परीक्षा माफिया देहरादून में गिरफ्तार

पटना।बिहार के दो परीक्षा माफियाओं को देहरादून और मेरठ एसटीएफ की टीम ने देहरादून के रायपुर इलाके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले में सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर निवासी जितेश कुमार और मुजफ्फरपुर के काजी मुहम्मदपुर निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के सरगना कुलवीर और गौरव यादव फरार हो गए। दोनों की तलाश में छापेमारी चल रही है।गिरफ्तार दोनों जालसाज इन दिनों देहरादून में ही रह रहे थे। दोनों के पास से एक लैपटॉप, तीन मोबाइल और चार अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड मिला है। देहरादून के एसएसपी अजय कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया तमिलनाडु के एक निजी विवि का एंट्रेंस टेस्ट देश के विभिन्न शहरों में आयोजित है।27 अप्रैल को मेरठ एसटीएफ से देहरादून पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ गिरोह ऑनलाइन सेंटर पर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। इसके बाद टीम ने सहस्त्रधारा रोड स्थित एडु चॉइस कंसलटेंसी में छापेमारी की और फर्जीवाड़ा का भंडाफोड हुआ। जितेश और राहुल ने चार अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर एंट्रेंस टेस्ट में पास कराने का ठेका लिया था। जांच में परीक्षा माफियाओं ने बताया कि उन लोगों ने सर्वर रूम से ही अभ्यर्थियों के कम्प्यूटर का एक्सेस ले लिया था और सॉल्वर के जरिए प्रश्नपत्र सॉल्व कर रहे थे। सूत्रों की मानें तो जितेश और राहुल के गिरोह ने देहरादून के अलावा रुड़की, मुरादाबाद और मथुरा के कुछ ऑनलाइन सेंटर को मिलाकर वहां फर्जीवाड़ा किया है। झारखंड का प्रांजल और सहरसा का हर्ष इस गिरोह के लिए सॉल्वर का काम करते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें