मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

भारतीय सेना ने जारी किए दो आतंकियों के स्केच, 20 लाख का इनाम घोषित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भारतीय सेना ने जारी किए दो आतंकियों के स्केच, 20 लाख का इनाम घोषित

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय वायु सेना (आईएएफ)

के काफिले पर हमला करने वाले आतंकवादियों की धर पकड़ के लिए सुरक्षाबलों का

सर्च अभियान सोमवार को तीसरे दिन भी जारी है। भारतीय सेना ने दो आतंकियों

के स्केच जारी किए हैं और उन पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

खुफिया

एजेंसियों का मानना है कि पुंछ जिले में भारतीय वायुसेना के काफिले पर

हमला लश्कर-ए-तैयबा के विदेशी आतंकवादी अबू हमजा के नेतृत्व में

आतंकवादियों के एक समूह ने किया था। अधिकारियों ने बताया कि एके असॉल्ट

राइफलों के अलावा आतंकवादियों ने अमेरिका में निर्मित एम4 कार्बाइन और

स्टील की गोलियों का भी इस्तेमाल किया है।

गौरतलब है कि

पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में शनिवार शाम घात लगाकर एयरफोर्स के काफिले

पर आतंकियों की ओर से किए गए हमले में एक जवान बलिदान हो गया था जबकि चार

अन्य घायल हैं। सोमवार को भी घायल जवानों का उपचार अस्पताल में जारी है।

काफिले में शामिल दो वाहनों में से एक को आतंकियों ने निशाना बनाकर

अंधाधुंध गोलियां बरसाईं थीं।

आतंकवादियों की तलाश में

सोमवार को भी अभियान जारी है। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने

जगह-जगह नाके लगा रखे हैं और हर एक इलाके में तलाशी अभियान जारी है। समाचार

लिखे जाने तक सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें