अर्जुन मुंडा और कालीचरण मुंडा 23 अप्रैल को करेंगे नामांकन दाखिल
रांची: खूंटी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा और कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा एक ही दिन अपना नामांकन दाखिल करेंगे। दोनों 23 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे और उसी दिन दोनों नेता लोकसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा भी करेंगें। आपको बता दें कि नामांकन के दिन भाजपा और कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता भी पहुंचेगें और जनसभा को संबोधित करेंगे ।





