मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

सोशल मीडिया में चर्चित आरिफ का दोस्त सारस पक्षी विहार से गायब

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सोशल मीडिया में चर्चित आरिफ का दोस्त सारस पक्षी विहार से गायब

सोशल मीडिया में चर्चित आरिफ का दोस्त सारस पक्षी विहार से गायब

- समसपुर पक्षी विहार में छोड़ा गया था

- अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा था निशाना

रायबरेली, 23 मार्च । सोशल मीडिया में चर्चित आरिफ का दोस्त सारस बुधवार को पक्षी विहार से गायब हो गया। जिससे वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को ही सारस को समसपुर पक्षी विहार लाया गया था। आरिफ से सारस को अलग करने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना भी साधा था। दरअसल जामो के रहने वाले आरिफ और सारस पक्षी की दोस्ती सोशल मीडिया में काफी चर्चित है। इनकी दोस्ती को लेकर कई वीडियो वायरल हैं। हालांकि इसी बीच उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वन विभाग के कर्मचारियों ने मंगलवार को आरिफ के घर से लाये गए सारस पक्षी को समसपुर पक्षी विहार में छोड़ा गया था। अब सारस पक्षी का पक्षी विहार में लोकेशन नहीं मिल रहा है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बुधवार चार बजे के बाद से सारस को नहीं देखा गया। सारस पक्षी उस समय चर्चा में आया था, जब आरिफ नाम के शख्स के साथ उसकी दोस्ती के किस्से सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। खुद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आरिफ और सारस की दोस्ती देखने जामो पहुंचे थे।

वन विभाग के अधिकारी कल आरिफ के घर पहुंचे थे। विभागीय अधिकारियों ने आरिफ को बताया कि सारस को स्वतंत्र वतावरण देने के लिए उसे खुले वातावरण में छोड़े जाने का आदेश हुआ है। जिसके बाद सारस को सलोन के समसपुर पक्षी विहार में लाकर छोड़ा गया था। इस कारवाई पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा था और सरकार की मंशा पर सवाल उठाए थे। बुधवार को चार बजे से सारस लापता है।

क्षेत्रीय वन अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव ने बताया कि चार बजे तक सारस को देखा गया था। इसके बाद से उसे नहीं देखा गया। टीम राउंड पर खोजबीन करने में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें