मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:21 · नई दिल्ली संस्करण

लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना का भारत में दोस्ताना मैच खेलने का कार्यक्रम तय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

तिरुवनंतपुरम क्रिकेट के दीवाने देश भारत में फुटबॉल का बुखार चढ़ने वाला है। दुनिया के सर्वकालिक महान फुटबॉलर में शामिल लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना फुटबॉल टीम का भारत में दोस्ताना मैच खेलने का कार्यक्रम तय हो चुका है।

इस साल नवंबर में मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना एक दोस्ताना मैच खेलने के लिए केरल पहुंचेगी। इसकी जानकारी राज्य के खेल मंत्री वी. अब्दुरहीमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी।

खेल मंत्री ने बताया कि अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (एएफए) की तरफ से आधिकारिक मेल के माध्यम से अर्जेंटीना टीम के केरल आकर दोस्ताना मैच खेलने की पुष्टि की है।

मेसी के भारत आने की खबर ने भारत में फुटबॉल प्रेमियों में जोश और रोमांच भर दिया है। केरल में दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल टीम को लेकर बड़ी दीवानगी है। यहां मेसी और अर्जेंटीना फुटबॉल टीम की बड़ी लोकप्रियता है। अब यह राज्य उस पल की तैयारी कर रहा है, जिसे कई लोग 'सपना सच होने' का क्षण कह रहे हैं। 2022 में फीफा विश्व कप जीतने के बाद अर्जेंटीना फुटबॉल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में केरल के फुटबॉल फैंस को विशेष धन्यवाद दिया था।

केरल फुटबॉल संघ (केएफए), अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के साथ मिलकर, आयोजन स्थल के चयन सहित अंतिम तैयारियों पर काम कर रहा है। मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में हो सकता है।

यह आगामी मैच 2026 फीफा विश्व कप क्वालीफायर से पहले अर्जेंटीना के तैयारी कार्यक्रम का हिस्सा होगा। कतर में 2022 में अर्जेंटीना को विश्व कप दिलाने वाले लियोनेल मेसी के टीम की कप्तानी करने की उम्मीद है, हालांकि टीम की सूची की औपचारिक पुष्टि मैच की तारीख के करीब आने पर ही की जाएगी।

राज्य सरकार से भी सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और आतिथ्य सत्कार की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण सहयोग की उम्मीद है।

पर्यटन अधिकारियों का मानना ​​है कि लियोनेल मेसी के आगमन से केरल की अंतरराष्ट्रीय छवि को बढ़ावा मिलेगा और देश-दुनिया भर से प्रशंसक और पर्यटक आकर्षित होंगे।

केरल सरकार ने दोस्ताना मैच के लिए विशेष तौर पर अर्जेंटीना टीम को निमंत्रण भेजा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें