मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

वोटर अधिकार यात्रा : अररिया में राहुल और तेजस्वी ने केंद्र व चुनाव आयोग पर साधा निशाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
वोटर अधिकार यात्रा : अररिया में राहुल और तेजस्वी ने केंद्र व चुनाव आयोग पर साधा निशाना

अररिया । बिहार में जारी कांग्रेस की 'वोटर अधिकार यात्रा' रविवार को अररिया पहुंची। यहां लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और चुनाव आयोग को निशाने पर लिया। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा और अल्पसंख्यको को साधने का प्रयास भी किया।राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का काफिला रविवार को पूर्णिया से अररिया के जीरो माइल पहुंचा, जहां महागठबंधन दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में दो विचारधाराएं चल रही हैं। एक संविधान के अनुरूप है, जबकि दूसरी भेदभाव वाली। भाजपा चाहती है कि दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा और अल्पसंख्यकों की आवाज दबी रहे।राहुल गांधी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान की किताब को दिखाते हुए कहा कि यह संविधान बचाने की लड़ाई है। संविधान कहता है कि हिन्दुस्तान में प्रत्येक नागरिक को एक वोट मिलेगा। वह अंबानी का बेटा हो या किसी गरीब का बेटा। एक वोट देने का अधिकार संविधान ने हम सभी को दिया है। लेकिन महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में वोट चोरी किए। बिहार में भी मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर 65 लाख मतदाताओं के नाम काट दिए गए। जीवित लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। पर बिहार के लोग ऐसा होने नहीं देंगे। यहां एक भी वोट की चोरी नहीं होगी।राहुल गांधी ने कहा देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी बिहार में है। बिहार के गरीब लोग दूसरे प्रांतों में जाकर मेहनत मजदूरी करते हैं। बिहार में रोजगार नहीं मिलता है। बिहार के लोगों को, बिहार में ही रोजगार मिलना चाहिए। बिहार में बदलाव और तेजी से प्रगति होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार के किसानों का ऋण उनकी मृत्यु हो जाने के बाद भी माफ नहीं होता, लेकिन अरबपतियों का कर्जा माफ होता है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सारे रस्ते बंद कर दिए हैं। अग्निवीर के माध्यम से रास्ता खोला गया या बंद किया गया, यह युवा शक्ति समझ और जान सकते हैं। उन्होंने कहा कि पब्लिक सेक्टर को प्राइवेट सेक्टर में बदल दिया गया। आज देश का पूरा घन 10-15 लोगों के हाथों में है। अब लोगों के हक और अधिकार को चुराने में लगे हैं। गरीब, पिछड़ों, अति पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की आवाज को अनसुना किया जा रहा है।तेजस्वी यादव ने इस मौके पर कहा कि केंद्र सरकार एसआईआर के माध्यम से वोट चोरी का अभियान चला रही है। केंद्र सरकार इतने दिनों से जुमला ही सुना रही हैं। हम पर केस कराया गया। हिम्मत है तो देश के हर थाने में केस दर्ज करा दें। हम बिहारी डरते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बिहार और बिहारियों का अस्तित्व नहीं मिटने देंगे।अररिया पहुंची यात्रा में पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, विकासशील इन्सान पार्टी (बाईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, कांग्रेस विधायक डॉ. शकील अहमद खान समेत बड़ी संख्या में मागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।-------------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें