मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में छाई धुंध की मोटी परत, एक्यूआई 362

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली में छाई धुंध की मोटी परत, एक्यूआई 362

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह से ही कोहरा और धुंध की मोटी परत छाई हुई है। दिल्ली में आज दोपहर 12 बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 362 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है।एक्यूआई वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में दोपहर 12 बजे एक्यूआई 362 दर्ज किया गया। ग्रेटर नोएडा का 344, गाजियाबाद का 382, नोएडा का एक्यूआई 414, फरीदाबाद का 388 और गुरुग्राम का 327 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में है।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक अलीपुर का 380, आनंद विहार का एक्यूआई 453, चांदनी चौक 416, बुराड़ी क्रॉसिंग 392, सिरी फोर्ट 418, आईटीओ का 397, पूषा डीपीसीसी का 386, पूषा आईएमडी का 377 और वजीरपुर का एक्यूआई 444 दर्ज किया गया।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि राजधानी-एनसीआर का आज अधिकतम तापमान 21-23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। यहां हवा की रफ्तार पश्चिम दिशा की ओर 15 किलोमीटर प्रति घंटे चलने का अनुमान है। वहीं 30 दिसंबर का अधिकतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी दी गयी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें