मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

11 अप्रैल का पंचांग : बैशाख कृष्ण की नवमी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि के साथ अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
11 अप्रैल का पंचांग : बैशाख कृष्ण की नवमी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि के साथ अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

नई दिल्ली। सनातन धर्म में पंचांग के अनुसार हर दिन के शुभ-अशुभ समय का निर्धारण होता है। पंचांग के पांचों अंग अर्थात वार, करण, तिथि, योग व नक्षत्र का विशेष महत्व होता है। शनिवार 11 अप्रैल को बैशाख मास, कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रहेगी। शनिवार को कई शुभ संयोग बन रहे हैं तो कुछ सावधानी भी जरूरी है।

शनिवार को नवमी तिथि पूरे दिन रहने के साथ ही अगले दिन 12 अप्रैल की देर रात 12 बजकर 37 मिनट तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। दृक पंचांग के अनुसार, 11 अप्रैल को सूर्योदय सुबह 6 बजे होगा व सूर्यास्त शाम 6 बजकर 45 मिनट पर होगा।

शनिवार को नक्षत्र उत्तराषाढ़ा दोपहर 1 बजकर 39 मिनट तक रहेगा, उसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जाएगा।

योग सिद्ध शाम 6 बजकर 39 मिनट तक, करण तैतिल दोपहर 12 बजकर 1 मिनट तक रहेगा।

शनिवार के शुभ-अशुभ समय विचार से पहले बता दें कि राहुकाल, यमगण्ड और दुर्मुहूर्त जैसे अशुभ समय में कोई नया या शुभ कार्य शुरू नहीं करना चाहिए। वहीं, सर्वार्थ सिद्धि योग, विजय के साथ ही अभिजित मुहूर्त अति शुभ माने जाते हैं।

11 अप्रैल के शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 30 मिनट से 5 बजकर 15 मिनट तक, अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।

वहीं, गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 43 मिनट से 7 बजकर 6 मिनट तक व अमृत काल सुबह 6 बजकर 40 मिनट से 8 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 1 बजकर 39 मिनट से 12 अप्रैल की सुबह 5 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।

11 अप्रैल के अशुभ समय की बात करें तो दृक पंचांग के अनुसार, राहुकाल सुबह 9 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 47 मिनट तक, यमगण्ड दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से 3 बजकर 33 मिनट तक, गुलिक काल सुबह 6 बजे से 7 बजकर 36 मिनट तक, दुर्मुहूर्त सुबह 6 बजे से 6 बजकर 51 मिनट तक और 6 बजकर 51 मिनट से 7 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। वहीं, आडल योग सुबह 7 बजकर 10 मिनट से दोपहर 3 बजकर 23 मिनट तक और वर्ज्य समय शाम 5 बजकर 55 मिनट से 7 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें