मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

आम आदमी पार्टी के सुंदरकांड पाठ पर बोले केन्द्रीय मंत्री, दिल्ली सरकार ने की पुजारियों की अनदेखी की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आम आदमी पार्टी के सुंदरकांड पाठ पर बोले केन्द्रीय मंत्री, दिल्ली सरकार ने की पुजारियों की अनदेखी की

नई

दिल्ली, 16 जनवरी । राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से पहले आम आदमी

पार्टी ने दिल्ली के हर विधानसभा में मंगलवार को सुंदरकांड पाठ कराने जा

रही है। इस पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते

हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने यहां के पुजारियों की अनदेखी

की है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राजनीति में आने से पहले

कहती थी कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन होगा लेकिन वह भ्रष्टाचार के दलदल में

फंसी है। इस पार्टी के नेता कहते कुछ और करते कुछ हैं। उन्होंने कहा कि आम

आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली के पुजारियों को कुछ नहीं दिया जबकि औरों

को देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में एक पूर्व उपमुख्यमंत्री और

सांसद जेल में हैं और मुख्यमंत्री को चार बार ईडी का समन जा चुका है, जो एक

भी बार पेश नहीं हुए हैं। अनुराग ठाकुर ने सवालिया लहजे में कहा कि ऐसी

क्या मजबूरी है कि मुख्यमंत्री ने ईडी से दूरी बना रखी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें